Sunday, April 28, 2024

मुजफ्फरनगर में आज से पशु मेला और कृषि प्रदर्शनी शुरू, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जनपद के राजनीतिक, सामाजिक और मनोरंजन के मंच पर अनेक उपलब्धि हासिल करते हुए एक बड़ा इतिहास रखने वाले शहर के नुमाइश मैदान पर दो दिन किसानों और पशुपालकों के साथ ही उन्नत तकनीक को बताने वाले राष्ट्रीय स्तरीय वैज्ञानिकों के साथ ही उन्नत नस्लीय पशुओं का बड़ा मेला आयोजित होगा।

इस मेले के सहारे एक बार फिर यह मैदान एक नया इतिहास रचने जा रहा है। यहां पर इन दो दिनों में करीब 50 हजार किसानों के साथ ही हजारों राष्ट्रीय सर्टिफाइड उच्च नस्लीय पशुओं के आने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के विशेष प्रयासों और जिद के कारण मुजफ्फरनगर को मिला यह ऐतिहासिक अवसर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जायेगा। इसके सहारे किसानों और पशुपालकों को उन्नत नस्ल और उन्नत तकनीक अपने दर पर प्राप्त होगी। आज इस आयोजन की अंतिम तैयारियों को परखने के लिए डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने पूरी टीम के साथ मैदान का निरीक्षण किया।

देश की पहली पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला के ऐतिहासिक आयोजन के लिए काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। आज नुमाइश मैदान का रंगरूप और आबो हवा बदली नजर आई। स्टाल और टैंट की नगरी के रूप में नजर आ रहे। इस मैदान पर विशाल वाटर प्रूफ मंच सभी को आकर्षित करता रहा। इसके साथ ही विशेष एसी पंडाल की साज सज्जा भी देखते ही बनती है।

यहां अपना शरीर सौष्ठव प्रदर्शन करने के लिए आने वाले उन्नत नस्लीय पशुओं को गाडिय़ों से उतारने के लिए एक विशेष साज सज्जा के साथ छोटा मंच बनाया गया है, ताकि उनको किसी भी शारीरिक नुकसान से बचाते हुए उतारकर कैटवॉक वाले रैम्प रूपी मंच तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही देशभर में कृषि के लिए प्रयोग होने वाले उन्नत नस्लीय सर्टिफाइड बीज, कृषि यंत्रों का प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी है। पहली बार मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा बड़े स्तर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के संसदीय क्षेत्र में 6, 7 अप्रैल को दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला का आयोजन किया जायगा।

इस दो दिवसीय मेले में मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों के विभिन्न गाँव से लगभग 15 हजार किसानों के प्रतिदिन सम्मिलित होने की संभावना है। इनका भोजन पानी का इंतजाम सरकार के जिम्मे होने के कारण आज से ही नुमाइश मैदान पर खाने की भट्टियां चढ़ा दी गयी हैं। इसके साथ ही टेंट लगाने और साज सज्जा करने के साथ ही उच्च नस्लीय पशुओं के लिए ग्रीन और रेड कारपेट बिछाने के काम भी आज पूरी तेजी नजर आई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, उत्तर प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री दुग्ध धर्मपाल सिंह सहित अन्य नेतागण किसानों को संबोधित करेंगे ,इसी मंच से लोक गायकों द्वारा किसानों का मनोरंजन करने का भी साधन है, वही देश भर के सबसे बेहतरीन 1200 इस पशु मेले में शामिल होंगे जिन के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित अन्य स्थानों से पशु आ चुके हैं और संभावना है कि सुबह तक पशु मेले में शामिल होने वाले सभी पशु मेले में पहुंच जाएंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नुमाइश ग्राउंड मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक मेला होगा अगर यह सफल रहा तो हो सकता है कि हर वर्ष यह राष्ट्रीय स्तर का पशु मेला मुजफ्फरनगर में ही आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय