Saturday, April 12, 2025

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली कूच करने पर अड़ा, पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर पर रोका

नोएडा। नोएडा, यमुना और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वर्षो से लंबित पड़ी विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसान दिल्ली कुच कर रहे हैं। दिल्ली कूच से पहले किसान संगठनों के नेता और कार्यकर्ता महामाया फ्लाईओवर पहुंचे। किसान जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। किसान ट्रैक्टर ट्राली और अन्य माध्यमों से दिल्ली कुच करने की तैयारी में है।

किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर सुबह से ही पुलिस के अधिकारी बॉर्डर पर लगातार चेकिंग कर रहे है। कई रूटों पर यातायात डायवर्जन किया गया है। इसके चलते नोएडा की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, डीएनडी पर वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पडा।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा, सुखबीर खलीफा, पवन खटाना, सोरन प्रधान, डॉ विकास, सुनील फौजी, अनिल तालान, अंशुमान ठाकुर, हरवीर नागर, जितेंद्र भाटी सहित अन्य किसान नेताओं ने बताया कि अब संयुक्त किसान मोर्चा के सभी 10 घटक संगठनों ने 10 फीसदी आबादी प्लाट, नये भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभों को लागू करने की मांग को लेकर दिल्ली की तरफ कूच कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 10 फीसदी आबादी प्लाट का मसला वर्षों से लंबित है। किसानों को आज तक इससे वंचित रखा गया है। यह किसानों के साथ नाइंसाफी व वादा खिलाफी है। उन्होंने कहा कि किसानों के आबादी का निस्तारण नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अबकी बार किसानों की मांगों को ही पूरी कराकर दिल्ली से वापस लौटेंगा। किसान महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठे हुए तथा वहां से दिल्ली के लिए कुच किया। पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें जगह-जगह रोका। खबर लिखे जाने तक किसानों और पुलिस के अधिकारियों के बीच रस्साकसी जारी है। किसान दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाए हैं।

 

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात, बोले- सपने हकीकत में बदल गए

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय