Tuesday, April 29, 2025

सीसीएसयू में सेल्फी प्वाइंट से ‘आई लव इंडिया’ तोड़कर  लिखा ‘जाट’ विवि प्रशासन कर रहा जांच

मेरठ। मेरठ के सीसीएसयू में चौधरी चरणसिंह विवि में शरारती तत्वों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। गुरुवार की रात फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर हर माह 55 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी शरारती तत्वों पर अंकुश नहीं है। देर रात कुछ शरारती तत्वों ने मनोविज्ञान विभाग के पास बना ‘आई लव इंडिया’ सेल्फी प्वाइंट तोड़कर ‘जाट’ लिख दिया।

जानकारी मिलते ही कुलसचिव मौके पर पहुंचे। ठेकेदार कंपनी को बुलाकर पत्थर हटाए गए। सीसीएसयू में मार्च 2023 में नैक की टीम निरीक्षण करने के लिए आई थी। तब आठ मार्च को फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने सेल्फी प्वाइंट बनाया। जिस पर कृतिम घास लगाकर उसके ऊपर पत्थर से ‘आई लव इंडिया’ लिखा गया। आसपास कई बेहतरीन आकृतियां बनाई गईं।

[irp cats=”24”]

सुबह छात्र नेता अक्षय बैंसला साथियों के साथ हॉस्टल से घूमने निकले तो सेल्फी प्वाइंट पर पत्थरों से ‘जाट’ लिखा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह और कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को दी। इस पर कुलसचिव मौके पर पहुंचे।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल के आदेश पर मुख्य अभियंता मनीष मिश्रा ने ठेका कर्मियों को मौके पर भेजा। वह सेल्फी प्वाइंट की कृतिम घास और पत्थर उखाड़कर ले गए। सेल्फी प्वाइंट की दीवार फिलहाल खाली छोड़ी गई है। यदि भविष्य में कुछ अंकित किया गया तो कोई ज्ञानवर्धक स्लोगन होगा। वहीं विवि प्रशासन सीसीटीवी कैमरों की मदद से जाट शब्द लिखने वालों की तलाश कर रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय