Saturday, April 26, 2025

नोएडा में यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल की नोएडा यूनिट ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र से हुई है। यह 4 वर्ष पूर्व जेल से पैरोल पर बाहर आया था। तब से फरार चल रहा था।

मुज़फ्फरनगर के मोरना में बोले जयंत चौधरी-पीडीए का मतलब है पर्सनल डवलपमेंट ऐरा गैरा !

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल नोएडा यूनिट के एसएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम उमर है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह मौजूदा समय में थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में छुपकर रह रहा था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चोरी की दर्जनों वारदातें की है। पूर्व में इसकी गिरफ्तारी गाजियाबाद पुलिस द्वारा की गई थी। वह वर्ष 2019 में गाजियाबाद पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2020 में कोविड के दौरान उमर को जेल से पैरोल पर छोड़ा गया।

[irp cats=”24”]

 

सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजने वाला आरोपित कर्नाटक में गिरफ्तार 

 

इसके बाद वह कोर्ट वापस नहीं गया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसके खिलाफ गाजियाबाद में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। वह काफी दिनों से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए के इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि एनसीआर में इसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह गैंग बनाकर अपने साथियों के साथ रेकी करके घरों और फैक्ट्री में चोरी करता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय