Monday, May 19, 2025

मेरठ में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों का हंगामा, मास्टरमाइंड मौके से फरार

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर हिन्दू राष्ट्र सेना के पदाधिकारियों ने पालम विहार काॅलोनी में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया, जबकि मास्टरमाइंड मौके से फरार हो गया।

हिन्दू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विवेक अत्रे शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी समय से पालम विहार के एक मकान में दो साल से धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिल रही थी। मकान में करीब 50 लोग प्रार्थना करते हुए मिले। मौके पर एक दर्जन से बच्चे भी मिले।

संगठन के पदाधिकारियों ने धर्म परिवर्तन का विरोध किया। दूसरे पक्ष ने पदाधिकारियों से अभद्रता कर दी। आरोप है कि उनके धर्म पर टिप्पणी कर दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय