Saturday, April 19, 2025

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द तय करे गन्ना मूल्य: धर्मेंद्र मलिक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के गन्ना मूल्य का निर्धारण अभी तक नही किया गया है। वही भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि गन्ने के इतिहास में इतना विलंब किसी सत्र में नहीं किया गया है। 25 अक्टूबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में आपने गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने हेतु आश्वस्त किया था।

उन्होंने कहा कि बिजनौर के नजीबाबाद में एक कार्यक्रम में आपके द्वारा गन्ने के मूल्य में वृद्धि कर मूल्य घोषित करने की बात कही गई है। प्रदेश में इस बार प्राकृतिक आपदा एवं बीमारी के चलते गन्ना का उत्पादन कम होने के कारण शुगर मिलो एवं कोल्हू/ क्रेशर में प्राइसवार छिड़ी हुई है। क्रेशर में 400 कुंतल तक गन्ना खरीदा जा रहा है।

 

कहा कि किसान मूल्य घोषित न होने के कारण असमंजस की स्थिति में है। पंजाब एवं हरियाणा में गन्ने का मूल्य घोषित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का गन्ना मूल्य अविलंब घोषित नही किया तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  बस्ती : मड़वा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 9 महिलाएं और 6 पुरुष गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय