Tuesday, April 22, 2025

डबल इंजन की सरकार के कारण प्रगति पर उत्तर प्रदेश: डॉ सोमेंद्र तोमर

मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण ही उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासगामी सोच के कारण ही प्रदेश और देश का विकास हो रहा है।

शास्त्रीनगर स्थित रंगोली मंडप में रविवार को प्रभावी मतदाता सम्मेलन (गुर्जर समाज) का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रभावी मतदाताओं को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक किया।

राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव समाज के सभी वर्गों का विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों को पहली बार बिना भेदभाव के लाभ दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने के कारण ही उत्तर प्रदेश में कारोबार का माहौल बना है। भाजपा सरकार आने से पहले प्रदेश में अराजकता थी। गुंडे-बदमाशों का आतंक था। योगी सरकार में गुंडे-बदमाश प्रदेश से भाग खड़े हुए हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रवीण भड़ाना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, विनय प्रधान, महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी, सुरेश जैन रितुराज, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में डॉ भीमराव अंबेडकर के पोस्टर फाड़े,माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय