Friday, May 17, 2024

उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों में पहले स्थान परः दीपक सैनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी शामली को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि आज पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है, अपराधी बेखौफ होकर दिन प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 की एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों में पहले स्थान पर है, इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में होने वाले अपराधों में 15% अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताया गया कि हालात कितने बत्तर हो गए हैं इसे इस ही समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिनांक 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा को तीन भाजपा के युवाओं द्वारा बेखौफ होकर जबरन गन पॉइंट पर नग्न वीडियो बनाई गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

 

इसके अलावा दिनांक 5 नवंबर 2023 को सीसीटीवी फुटेज एवं 8 नवंबर 2023 को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर लेने और आरोपियों की पुष्टि होने के बावजूद भाजपा द्वारा उन्हें बचाने की नीयत से मध्य प्रदेश चुनाव में भेज दिया गया।

 

आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में 2 महीने क्यों लग गए इस पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है कि क्या पांच राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी ? अगर छात्रों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का इस मामले पर दबाव नहीं होता तो शायद ही आरोपी पकड़े जाते !

 

यह स्पष्ट रूप से संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्य तो यह है कि यह घटना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है और इस घटना को अंजाम देने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही पदाधिकारी रहे हैं।

 

महामहिम उपरोक्त तथ्यों को मध्य नजर रखते हुए हम कांग्रेसजन आपसे मांग करते हैं कि

1 उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

 

2 वाराणसी की बेटियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे।

 

3 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा घटना में भाजपा से संबंधित लोग शामिल हैं उनके कहने पर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का यह कथन बाद में सच साबित हुआ अतः उनके ऊपर दर्ज मुकदमें को तत्काल वापस लिया जाए।

 

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव जिला प्रभारी राहत खलील, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, जिला अध्यक्ष युवा राजिंद्र सिंह गोल्डी, जिला सचिव संदीप शर्मा, थानाभवन ब्लाक अध्यक्ष माजिद अली, सलीम मलिक जलालाबाद, जिला सचिव संदीप राणा, नगर अध्यक्ष आशु एडवोकेट, जिला सचिव शाहरुख मनसुरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश वर्मा, नरेश धिरयान,अकबर गड़ीपुख्ता,मोहनलाल,  आदेश कश्यप,राधेश्याम सैनी,आसिफ खान जिला सचिव, रामपाल पांचाल,विनोद सेन, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय