Tuesday, May 30, 2023

उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए : भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर। पृथक राज्य और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में देश का अन्नदाता किसान दुखी और कर्ज बंद है। लगातार सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण देश का अन्नदाता किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार किसान और गरीब विरोधी कार्य कर रही है।
भगत सिंह वर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की कि देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त की जाए, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए, उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाए, मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराये जाए, महंगाई को रोकने के लिए डीजल के रेट कम किए जाए, 58 वर्ष के बुजुर्ग किसानों को ₹5000 प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए, देश के सभी हाईवे सड़कों से टोल टैक्स समाप्त किया जाए, गैस के दाम कम किए जाएं।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों को चीनी मिलों से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल दिलाया जाए, चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान और ब्याज तत्काल गन्ना किसानों को दिलाया जाए, चीनी मिलों में घटतौली को तत्काल रोका जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि बेमौसम बारिश से सहारनपुर जिले में किसानों का करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। गेहूं और सरसों की खड़ी फसल नष्ट हो गई है। जिन गन्ना किसानों ने गन्ने की बुवाई कर दी थी उनके गन्ने का जमाव नहीं हो पाया है। जिला प्रशासन नष्ट हुई किसानों की फसलों का आकलन करके उन्हें पर्याप्त मात्रा में मुआवजा दिलाने का कार्य करें।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के अन्नदाता किसानों की उपेक्षा करना भाजपा को महंगा पड़ेगा। रविंद्र चौधरी ने कहा कि गन्ना प्रदेश के आर्थिक रीढ़ है और प्रदेश के गन्ना किसानों को आसानी से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल दिया जा सकता है।
प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की, मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी, जिला महामंत्री सुनील धीमान, गयूर आलम ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों में मोहम्मद सरवर जिला मंत्री, मुकर्रम प्रधान, महबूब हसन, जोगेंद्र चौधरी, चौधरी कालू सिंह, तस्लीम त्यागी, मोहम्मद इमरान, डॉक्टर बारिक, दुर्गा प्रसाद सैनी, निकुल सैनी, रामचंद्र चौधरी, नेपाल सिंह गुर्जर, गुलफाम अंसारी, हाजी दिलशाद, तबरेज मलिक, प्रवीण चौधरी, हरपाल सिंह, सुभाष त्यागी, डॉ यशपाल त्यागी, नीरज सैनी प्रधान, मांगेराम सैनी आदि ने भाग लिया।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय