Tuesday, April 29, 2025

उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने ली मंडलीय समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

मेरठ। विकास भवन सभागार में अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डा0 देवेन्द्र शर्मा द्वारा मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में समाज कल्याण, श्रम, शिक्षा, जिला बाल संरक्षण इकाई, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, आबकारी आदि विभागो द्वारा किये जा रहे बाल संरक्षण से जुडे कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में बाल श्रम बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारी को नशे के विरूद्ध अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्कूलो से 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओ पर सख्त कार्यवाही की जाये। शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें तथा 21 वर्ष से कम आयुवर्ग वालों को शराब विक्रय न की जाये। उन्होंने जिला, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठकें कराये जाने के निर्देश दिये।

[irp cats=”24”]

 

अध्यक्ष ने समाज कल्याण अधिकारी से एपीएस विद्यालय, अभ्युदय योजना, कस्तूरबा विद्यालय के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद के अधिकारियों द्वारा अध्यापन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से आंगनबाडी कार्यकत्रियों तथा पोषण अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष महोदय ने विद्यालयों में हॉट कुक के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि हॉट कुक के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने आंगनबाडी कार्यकत्रियों, आशाओं के ई-श्रम तथा आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय