Sunday, September 29, 2024

नोएडा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 गिरफ्तार, 14 नामजद सहित 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र के जैतवारपुर गांव में दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट के साथ ही खूनी संघर्ष हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वह नहीं माने। इस मामले में थाने में तैनात उपनिरीक्षक ने 14 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक मनोज कुमार राय ने थाना जारजा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थे। वह गस्त करते हुए जब जतवारपुर गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मेहताब के घर के पास चीख पुकार एवं शोर मच रहा है।
 

दो पक्ष बलवा-फौजदारी कर रहे थे। एक पक्ष सड़क पर था दूसरा पक्ष मेहताब के मकान की छत से पथराव कर रहा था। जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मची हुई थी। पथराव के कारण आम जन मानस का रास्ता बंद था।  भय का माहौल था। दोनों पक्षों के पथराव से कई लोग घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस वाले को आता देख  दोनों पक्ष मौके से भाग गए।
 

प्रथम पक्ष की महिला शाहीन ने बताया कि रास्ते पर खड़े होकर जो उसके घर पर पथराव कर रहे थे उनका नाम विनोद, निशांत, कृष्ण, दीपक, संदीप, कुलदीप तथा 20-25 अज्ञात लोग थे। उन्होंने बताया कि छत के ऊपर से पथराव कर रहे नसीब, नइम, वसीम, हसीन, मेहताब, मोहसिन, आदिल तथा 20-25 लोग अज्ञात थे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष से गंभीर रूप से घायल हसीन, कृष्णा जो की ईंट लगने से मौके पर बेहोश हो गए थे, दोनों को तत्काल प्रभाव से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय