मेरठ में गन्ना भवन पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 8वें दिन भी जारी, महापंचायत आयोजित
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ इकाई का गन्ना भवन पर धरना आज आठवें दिन भी निरंतर जारी है। कल दो किसान 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान धरने की अध्यक्षता कर रहे इंद्रपाल मलिक और जसवीर सिंह खुले आसमान पर गन्ना भवन की तीसरी मंजिल की छत पर बैठे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी भी वहीं लेट गए देर रात्रि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एडीएम सिटी बृजेश सिंह साथ में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी सीओ सरधना आशुतोष सिंह भारी पुलिस बल ने बेहद मान मनोव्वल से सबको नीचे धरनास्थल पर वापस लेकर आए।
ये है किसानों की मांग
1. भाड़ा जो कि बिना किसी तर्क के 35% बढ़ाया गया हे उसे घटाया जाए।
2. हाडा जो घटाया गया उसे पिछले पेराई सत्र के अनुसार किया जाएं।
3. अस्वीकृत गन्ना प्रजाति के मूल्य पूर्व वर्षों की भांति बढ़ाए जाए।
4. अस्वीकृत प्रजाति की खरीद भी संतुलन बनाकर अगेती और सामान्य के साथ की जाए।
5. गन्ना तोल केंद्र जिस हवाई दूरी के मानक से बनाए जाते हे उसी हवाई दूरी से भाड़ा लिया जाए।
6. बाहरी पड़ोसी राज्यों में उत्पन्न गन्ना प्रजाति को प्रदेश में भी स्वीकृत किया जाए।
7. रियल टाइम खतौनी में हो रही गड़बड़ी को सही कराने लेखपाल कानूनगो के भ्रष्टाचार को खत्म कराया जाएं पूर्व की भांति प्रार्थना पत्र से अंश निर्धारण कराया जाएं।
8. अन्य तहसील में किसान के काम पेंडिंग हे डोल बंदी, नामांतरण आदि मामले तत्काल एक समय सीमा का निर्धारण करके निस्तारित कराई जाएं।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर, इंद्रपाल मलिक, कालू, देशपाल, मोनू, बबलू, सनी प्रधान, सुनील, अनूप यादव, चंद्रपाल, जवाहर, जटोली, बिट्टू, पवन, विनय, हर्ष चहल,सुरेन्द्र,मुकेश,राघव, भोपाल,चिंटू, रविन्द्र, विनोद, पप्पू, आदि मौजूद रहे।
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ इकाई का गन्ना भवन पर धरना आज आठवें दिन भी निरंतर जारी है। कल दो किसान 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान धरने की अध्यक्षता कर रहे इंद्रपाल मलिक और जसवीर सिंह खुले आसमान पर गन्ना भवन की तीसरी मंजिल की छत पर बैठे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी भी वहीं लेट गए देर रात्रि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एडीएम सिटी बृजेश सिंह साथ में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी सीओ सरधना आशुतोष सिंह भारी पुलिस बल ने बेहद मान मनोव्वल से सबको नीचे धरनास्थल पर वापस लेकर आए। दोनों अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि आज भी अग्रेजों के जमाने के अधिकारी गन्ने विभाग में मौजूद हे जो पार्टीबाजी करा रहे उप गन्ना आयुक्त राजीव राय समितियों के कर्मचारियों पर दवाब बनाकर किसानों के विरुद्ध सांकेतिक धरने करा रहे हैं क्या राज्य सरकार सम्पूर्ण कर्मचारियों से किसानों के विरुद्ध धरने दिलाएगी अगर किसान अपनी समस्या को बताएंगे और अधिकारियों के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे ये बेहद निंदनीय और अपराध की मानसिकता हैं ये पार्टीबाजी हैं ये अधिकारी जनपद में पूर्व में भी रहे हैं ओर इसी मानसिकता से ग्रामों में किसानों की आपस में पार्टीबाजी कराकर गए थे अब किसान की ओर समिति की पार्टीबाजी कराना चाहते हैं। हम किसी से पार्टीबाजी नहीं रखते। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय हमारी समस्याओं का समाधान कराए और जिला प्रशासन किसानों की सुध नहीं ले रहे। इधर उधर रेन बसेरे में चेकिंग कर रहे हैं और जिन्हें अन्नदाता कहते हैं। उनका पता नहीं ले रहे जिससे किसान को बेहद निराशा हाथ लगी और किसान बेहद चिंताजनक है और परेशान हैं। आज भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी किसानों की सहमति से अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह ने एक पत्र भेजकर स्वयं धरना स्थल पर आकर महापंचायत स्थगित करने की मांग की। परन्तु किसानों ने इसे अस्वीकार कर दिया। आज 21 दिसंबर को गन्ना भवन पर महापंचायत हुई।