Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में मैक्स अस्पताल में उज्बेकिस्तानी महिला ने फांसी लगाई

गाजियाबाद। मैक्स अस्पताल में उज्बेकिस्तान की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उज्बेकिस्तान की महिला बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली है। मैक्स अस्पताल ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंदिरापुरम सर्किल एएसपी स्वतंत्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को थाना कौशांबी को घटना की जानकारी मिली। पता चला कि उज्बेकिस्तान की रहने वाली 45 वर्षीय जुल्फिया अपना लीवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए मैक्स अस्पताल कौशांबी में भर्ती हुईं थीं। वो निजी वार्ड में भर्ती थीं। जहां उनकी देखरेख पति कर रहे थे।

 

[irp cats=”24”]

बताया जाता है कि जुल्फिया दोपहर बाथरूम में गई और वहां से काफी देर तक बाहर नहीं निकली। पति ने दरवाजा खटकाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बार जुल्फिया के पति ने अस्पताल के स्टाफ को जानकारी दी। स्टाफ ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय