Saturday, May 17, 2025

सहारनपुर में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी

सहारनपुर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के बैनर तले आज त्यागी समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह मुर्दाबाद स्वतंत्र देव सिंह मर गए हाय हाय स्वतंत्र देव सिंह माफी मांगे नारे लगाए इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित एक विज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा।

 

त्यागी समाज का यह आक्रोश स्वतंत्र देव सिंह के एक बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने कहा है कि वर्ष 2017 से पहले त्यागी समाज कश्यप समाज और सैनी समाज की लड़कियों का अपहरण कर रेप के बाद उनकी हत्या कर दी जाती थी और रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती थी।

त्यागी समाज ने इस बयान को सस्ती लोकप्रियता बताया है उन्होंने कहा है कि इस तरह का बयान देना उचित नहीं है यदि ऐसे कोई आंकड़े स्वतंत्र देव सिंह के पास है तो उन पीड़ित परिवारों की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए अन्यथा स्वतंत्र देव सिंह इस अपने बयान पर माफी मांगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय