Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का मुरादाबाद और बरेली में होगा ठहराव

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के बीच चलेगी। अभी इसका रूप तो तय नहीं हैं लेकिन इसका ठहराव मंडल में मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर होगा।

हाल ही में सहारनपुर दौरे पर आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सहारनपुर से प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। जिसके बाद रेलवे महकमा दिवाली तक इस ट्रेन को पटरी पर लाने की तैयारी में जुट गया है।

सहारनपुर से प्रयागराज के लिए मुरादाबाद रेल मंडल में मुरादाबाद और बरेली स्टेशन से गुजरने वाली एकमात्र ट्रेन नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है। सहारनपुर से प्रयागराज के लिए वंदे भारत रेलगाड़ी शुरू होने के बाद एक और विकल्प यात्रियों के सामने होगा जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।

[irp cats=”24”]

गत माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून से दिल्ली रेल मंडल के आनंद विहार स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया था। सहारनपुर और प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन मुरादाबाद रेल मंडल के लिए दूसरी ट्रेन होगी। इस बाबत मुरादाबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बताया कि सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का रूट क्या होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है लेकिन यह मुरादाबाद और बरेली रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी, यह तय है। जल्द ही यहां के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन का अनुभव प्राप्त होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय