Wednesday, May 8, 2024

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, दूसरा गोली चलाते फरार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा । थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार की रात को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। गिरफ्तार बदमाश लूटपाट सहित विभिन्न मामलों में कई बार जेल जा चुका है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं।
 अपर पुलिस उपायुक्त ह्रदेश कठेरिया ने बताया क शुक्रवार की रात को थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार में सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाय कार लेकर मौके से भागने लगे। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार और उनकी टीम ने बदमाशों का पीछा किया तथा बदमाशों को घेर लिया। उन्होंने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अंकित राठी पुत्र राजीव राठी निवासी जनपद हापुड़ उम्र 25 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया। अपर उपायुक्त ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को बताया कि मैं और मेरा भाई रविंदर चौधरी ने करीब तीन माह पहले थाना बिसरख क्षेत्र के समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के  सर्विस रोड से एक व्यक्ति से  कार लूटी थी।
उक्त कार को पुलिस ने आज बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने लूटी हुई कार, देसी तमंचा, कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय