Monday, April 28, 2025

शामली में पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत,डीलर पर लगाया फर्जी राशन कार्ड बनाने का आरोप, कार्यवाही की मांग की

शामली। जनपद के कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण ने राशन डीलर पर फर्जी तरीके से अपने परिवार के लोगों व अन्य अपात्रों के अंतोदय राशन कार्ड बनवाए जाने का आरोप लगाते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें पीड़ित ने अधिकारियों से उप राशन डीलर के खिलाफ जांच कर कार्यवाही किए जाने वे फर्जी तरीके से बनाए गए अंतोदय राशन कार्डों को निरस्त कराए जाने की मांग की है।

दरअसल आपको बता दें कि थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव महरमपुर निवासी कल्याण सिंह शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उसने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बैठे अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके गांव के राशन डीलर शहीद अहमद द्वारा अपने परिवार के लोगों व अन्य अपात्र लोगों के अंतोदय राशन कार्ड बनाए गए हैं। आरोप है कि राशन डीलर द्वारा जिन लोगों के अंतोदय राशन कार्ड बनाए गए हैं। वें सरकारी नौकरी व ठेकेदारी जैसे कार्य करते हैं। और उनके पास 10 बीघा से ज्यादा भूमि है।

[irp cats=”24”]

जबकि पीड़ित वह अन्य पात्र ग्रामीण पिछले काफी समय से राशन डीलर से अंतोदय राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई भी लेकिन किसी का भी अंतोदय राशन कार्ड नहीं बनवाया गया। जिसके के संबंध में पीड़ित ग्रामीण द्वारा पूर्व में भी उचित अधिकारियों से मामले की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ग्रामीण ने अधिकारियों से उक्त मामले की जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व वे फर्जी तरीके से बनाए गए अंतोदय राशन कार्डो को निरस्त कर पात्रों के अंतोदय राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय