Wednesday, May 14, 2025

झांसी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के बीच गाली-गलौज, वीडियो वायरल

झांसी। मेडिकल कॉलेज यूं तो आए दिन जूनियर डॉक्टर व तीमारदारों के विवादों के चलते चर्चा में बना रहता है। लेकिन इस बार मामला जरा हटकर है। यहां इस बार धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले जूडा की गाली गलौज व आपसी धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच दो डॉक्टर आपस में भिड़ गए। दोनों एक दूसरे पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए गंदी-गंदी गलियों का प्रयोग कर मारपीट पर आमादा हो गए। धक्का मुक्की की। वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने डॉक्टरों का यह गुंडई का स्वरूप मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यह वीडियो गत दिवस देर शाम का बताया जा रहा है। यह वीडियो मेडिकल कॉलेज के कोविड बिल्डिंग में प्लास्टर एवं सर्जिकल वार्ड का बताया जा रहा है।

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एनएस सेंगर ने बताया कि मामले में विभागाध्यक्ष डॉ.अलबेल यादव को मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय