Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में चोरी के आरोप में युवक को खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। चोरी का आरोप लगाकर युवक को खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का सहारनपुर जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत करते हुए मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आज सुबह थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पैरामाऊण्ट कालोनी में एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाकर युवक को खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा सम्बन्धित को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर  सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा पीडित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए वांछित अभियुक्त अमित निवासी थाना क्षेत्र सदर बाजार जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में दिनदहाड़े ठेकेदार से 11 लाख की लूट, बदमाशों ने की हवाई फायरिंग; चार टीमों का गठन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय