Monday, April 14, 2025

मुजफ्फरनगर में बर्थडे पर कारतूस वाला केक काटा, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर: युवा पीढ़ी पर सोशल मीडिया का नशा इस कदर हावी हो गया है कि वे कुछ भी अजब-गजब करने से नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक के जन्मदिन पर केक काटा जा रहा है और उस केक पर असली कारतूस मोमबत्ती की तरह सजे हुए हैं। इस वीडियो में 32 बोर और 312 बोर के असली कारतूस मोमबत्ती की तरह सजे हुए हैं।

अखिलेश यादव का संदेश लेकर डल्लेवाल से मिले सांसद हरेंद्र मलिक, कहा-सपा किसान और मजदूरों के साथ

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो मंडी क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी आकाश राठी के जन्मदिन का है। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में कुछ लड़के कारतूस युक्त केक के साथ बर्थडे मना रहे थे। यह वीडियो थाना क्षेत्र नई मंडी का बताया जा रहा है।

कैराना में तीन मामलों में तीन आरोपियों को सजा, गौवध, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में सुनाई गई सजा 

थाना नई मंडी पुलिस ने वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात लड़कों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  साप्ताहिक राशिफल- 7 से 13 अप्रैल 2025 तक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय