Sunday, February 23, 2025

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो वायरल, 24 हजार का चालान

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कार के शीशों से निकलकर स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। वीडियो पीछे चल रही एक कार सवार व्यक्ति ने मोबाइल से बनाया है।

 

वीडियो प्रसारित होने के बाद हरकत में आई यातायात पुलिस ने कार पर लगी नंबर प्लेट के आधार पर 24,500 रुपये का चालान कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवक कार का शीशा नीचे करके खिड़की पर लटके हुए हैं।

 

कार की रफ्तार भी अधिक थी। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि नियमानुसार चालान किया गया है। यातायात पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद भी स्टंट बाज मान नहीं रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय