Monday, February 24, 2025

महाराष्ट्र में गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई चेकिंग, शेयर किया वीडियो

 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के हिंगोली में गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जांच की गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की और उसमें रखा सामान भी खोलकर चेक किया। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।

 

शुकतीर्थ में लगाई थी जूस की दुकान, यशवीर महाराज ने देखा ‘आधारकार्ड’ तो निकला मुस्लिम, करा दी बंद !

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अमित शाह का हेलीकॉप्टर हिंगोली में लैडिंग करता है, इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी उनके हेलीकॉप्टर और बैग की जांच करते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की गई। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।”

 

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ दर्ज हुआ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

 

उन्होंने कहा, ”एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।” बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने के बाद विवाद हुआ था। चुनाव आयोग ने अपनी नीतियों को स्पष्ट भी किया था। जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) ने भाजपा पर हमला बोला था और पूछा था कि क्या गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना बैग चेक करेंगे? उद्धव के सर्पोट में विपक्ष के कई नेताओं ने भी सवाल उठाए थे। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच भी की गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय