Tuesday, April 29, 2025

विद्या बालन ने अज्ञात शख्स पर कराई FIR,एक्ट्रेस के नाम से बनाई थी फेक आईडी

मुंबई। प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने के लिए कलाकार सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वे फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ कलाकारों के फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें धमकाने और पैसे वसूलने का काम किया जाता है। इसलिए कलाकार संकट में हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ। हालांकि अब यह बात सामने आई है कि एक्ट्रेस ने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

अभिनेत्री विद्या बालन ने उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक विद्या बालन ने खार पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि एक शख्स ने एक्ट्रेस के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया था। इसके जरिए ये शख्स लोगों से पैसे की मांग करता था। इसके अलावा यह व्यक्ति नौकरी दिलाने का वादा कर रहा था। विद्या बालन की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल विद्या बालन बॉलीवुड में ज्यादा नजर नहीं आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विद्या अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए हमेशा इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं।

[irp cats=”24”]

एक्ट्रेस के काम की बात करें तो वह जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। उन्हें मंजुलिका के रूप में देखा जाएगा। कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन ने घोषणा की थी कि ”भूल भुलैया 3” में मंजुलिका का किरदार विद्या बालन निभाएंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय