Saturday, May 11, 2024

बुढ़ाना विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री संजीव बालियान ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। विकसित भारत, संकल्प यात्रा अभियान के दृष्टिगत सरकार की लोकप्रिय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उनका लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संकल्प यात्रा आज बुढाना विकास खंड क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर दभेड़ी, पहुँची। जहाँ ग्रामवासियों एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समारोह का आयोजन किया गया है।

समारोह के आरंभ में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसका सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई एवं योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में समस्त जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई। कार्यक्रम के मध्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाइव संबोधन कर विकसित भारत के संबंध यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किये गए तथा देश भर के 5 राज्यो से चिन्हित किये गए लाभार्थियों से वार्ता भी की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

संबोधन उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया और उसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सौ तीस करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।

अंत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के मुख्य अतिथि डा. संजीव बालियान एवं पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी तथा सभी की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया तथा भारत सरकार की सभी विकास योजनाओं की जानकारियों को विस्तार से बताकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन का समापन किया।

उक्त आयोजन में विभागों द्वारा आयोजित कैम्प में ग्रामीणों द्वारा हेल्थ चेक अप, 46 आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 226 गैस कनेक्शन, कृषि विभाग द्वारा आयोजित फर्टीलाइजर एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी तथा पेंशन कैम्प पर 83 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया गया।

इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्कूल के छात्रों, कृषकों  सहित समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय