Monday, May 19, 2025

हरियाना में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु

रोहतक। शनिवार सुबह प्रदेश में मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई, कई स्थानों पर तो मतदान करने वालों की भीड़ देखी गई, जबकि कई स्थानों पर केंद्रों पर इक्का-दुक्का ही मतदाता नजर आएं। मतदान की शुरुआत होते ही लोगों में उत्साह भी देखा गया। इस बार मतदान को लेकर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किये गए है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों की 225 कंपनियों को तैनात किया गय है।

90 विधानसभा सीटों पर कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। शनिवार सुबह कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दे रख है कि कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के मौसम को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त प्रबंध किये गए है।

बताया जा रहा है कि कैथल के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आने की वजह से वहां पर मतदान अभी शुरु नहीं हो पाया है और इस बारे में अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय