Friday, April 25, 2025

कैथल की विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज: 53 उम्मीदवार, 8.24 लाख मतदाता

कैथल। कैथल की चारों विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम के 6 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। कैथल जिले में कुल 8 लाख 24 हजार 408 वोटर हैं। चारों विधानसभा सीटों में 807 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 619 ग्रामीण क्षेत्र और 188 शहरी क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। कुल 53 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कैथल में 12, पुंडरी में 18, गुहला में 9 और कलायत में 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

कैथल में कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला और भाजपा के लीला राम गुर्जर में टक्कर है। कलायत में कांग्रेस के विकास सहारण, भाजपा की कमलेश ढांडा और निर्दलीय अनीता ढुल में मुकाबला है। पुंडरी में कांग्रेस के सुलतान जडौला और भाजपा के सतपाल जांबा में मुकाबला है। गुहला में कांग्रेस के देवेंद्र हंस और भाजपा के कुलवंत राम बाजीगर चुनावी मैदान में हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय