Monday, May 19, 2025

समाजवादी सिद्धांतों को लेकर हम लोग आगे बढ़ते रहेंगे : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज की परिस्थिति में समाज को और देश को अगर कोई दिशा दे सकता है तो वह सिद्धांत है जो डॉ. राम मनोहर लोहिया ने दिए। शोषित, वंचित, पीड़ित, जिन्हें समाज में अब भी वह हक और सम्मान नहीं मिला। उनके लिए डॉ. लोहिया और नेता जी(मुलायम सिंह यादव) ने अपना पूरा जीवन लगाया। उन्हीं के समाजवादी सिद्धांतों को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।

अखिलेश यादव गुरुवार को राजधानी के लोहिया पार्क में डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने वो रास्ता दिखाया जो आज भी प्रासंगिक है। आज भी अगर हम उस रास्ते पर चलें, उन सिद्धांतों पर चलें तो समाज की तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है। गैर बराबरी कोई खत्म कर सकता है तो लोहिया के सिद्धांत और नेताजी का संघर्ष, उसी का संकल्प हर साल हम लोग लेते हैं।

सपा अध्यक्ष ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब साथ आने की बात हो गई, गठबंधन की बात हो गई तो सीटों का भी मसला कोई बड़ा नहीं है। भाजपा को घबराहट है कि उसका सफाया होता जा रहा है। लोकनायक जयप्रकाश जी की प्रतिमा को इस तरह से ढकना, टीन शेड लगाना, गेट पर ताला लगा देना, क्या नियत थी इनकी, क्या छिपाना चाहते थें ?

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय