Friday, April 25, 2025

मेरठ में बच्चियों से दुष्कर्म मामले में गांव में बैठी पंचायत, पुलिस को चेतावनी

मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में मदरसे में पढ़ने जा रही दो मासूम बच्चियों के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लापरवाही पर मुख्यमंत्री से शिकायत होगी। इस मामले में गांव में एक पंचायत की गई है। जिसमें जल्द आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ाने पर थाने में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस की लापरवाही की शिकायत के लिए जल्द पीड़ित पक्ष मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे।

अब पीड़ित बच्चियों के बयान के बाद सरूरपुर पुलिस को फटकार लगी है। कोर्ट की फटकार के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। बताया गया कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से दो लाख रुपये साठगांठ की थी। खास बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा लिखा था।

कस्बे में स्थानीय लोगों की एक बैठक भी हुई। इस दौरान कस्बे के लोगों ने कहा था कि यदि थाना पुलिस ने जल्द आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ाई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर थाना पुलिस व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। इस मामले में राज्य निर्माण एवं श्रम कल्याण सहकारी संघ के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

[irp cats=”24”]

थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत का कहना है कि बुधवार को दोनों बालिकाओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। कस्बे में पंचायत के जानकारी से इन्कार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय