Tuesday, April 22, 2025

मौसम के तेवर हुए तल्ख, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जाने मौसम अपडेट  

मेरठ। मौसम के तेवर और तल्ख हो गए हैं। मेरठ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अब सुबह के समय घना कोहरा पड़ेगा। रात के तापमान में और गिरावट आएगी। हवा का रुख तेज होने और पूरब की तरफ से हवा के चलने से मौसम में बदलाव  आएगा।

पश्चिमी यूपी के जिलों में पिछले कई दिन से सुबह और रात के समय घना कोहरा छा रहा है। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। लेकिन सूरज ढलने के बाद मौसम ने फिर तेवर बदले और रात सर्द रही। अभी मौसम के तेवर और तल्ख होंगे। इस बीच शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ी गिरावट आई है।

कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी है। मौसम में नमी के चलते कोहरा लगातार बढ़ रहा है। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मेरठ का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया है। जयभीमनगर में 295, गंगानगर में 250, पल्लवपुरम में 290, दिल्ली रोड में 330, बेगमपुल में 350 एक्यूआई रहा। सबसे अधिक प्रदूषित मेरठ में बेगमपुल रहा।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सुबह को कोहरा बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। हवा का रुख बदलने से और पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम और बदलेगा।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका, बंगाल में हिंदू उत्पीड़न का विरोध
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय