Sunday, September 29, 2024

मेरठ में पश्चिम विक्षोभ से बदला मौसम, तेज बारिश से वापस लौटी ठंड

मेरठ। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से मौसम बदलने लगा है। शनिवार को दिन में काले बादल छा गए और रात्रि में भी मेरठ समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। शनिवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ शुक्रवार रात दस बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जो 11 बजे तक होती रही। हवा की रफ्तार 25-30 किमी प्रतिघंटा रही। शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। कहीं बारिश ज्यादा तो कहीं पर कम रहने के आसार हैं।

 

मार्च के पहले दिन ही तापमान 27 डिग्री को पार कर गया। दिन और रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी मेंं भी मौसम पलटी मारने को तैयार है।
मौसम विभाग ने आज मेरठ समेत आसपास के जिलों मेंं बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

 

एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 सेे बढ़कर 119 पर पहुंच गया। बेगमपुल पर एक्यूआई 150, दिल्ली रोड पर 135, पल्लवपुरम में 126, जयभीमनगर में 123 और गंगानगर में 119 एक्यूआई दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ समेत वेस्ट यूपी में हल्की से माध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलेगा और कहीं कहीं पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय