Sunday, April 27, 2025

यूपी में 17 मार्च से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, किसानों के लिए ये सलाह

कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 19 मार्च के मध्य कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पाण्डेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को मध्य पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के दक्षिणी हिस्सों पर बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा संभव है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय पर एक या दो मध्यम बारिश और हिमपात के साथ हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।

[irp cats=”24”]

उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वो अपनी कटी फसल को सुरक्षित बंद स्थानों, गोदाम, टीन शेड में रख ले। कटी पड़ी फसलों के बंडल बांध कर रख लें। सिंचाई की गतिविधियों को फिलहाल 17 से 21 मार्च तक स्थगित रखें।

बताया कि अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 90 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 4.2 किमी प्रति घंटा रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय