Thursday, April 24, 2025

यूपी में डबल इंजन की सरकार के कारण पश्चिम बढ़ रहा है विकास की ओर- मोहित बैनीवाल

सहारनपुर। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बैनीवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ चला है, इसका ताजा उदाहरण सहारनपुर जनपद में आये 30 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव हैं।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मोहित बैनीवाल ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश का माहौल बदला है , कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है सड़को का जाल बिछा है और इसी की नतीजा है कि जिस सहारनपुर को टापू की तरह देखा जाता था आज इस जनपद में लगभग 30 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं।

पूरे देश के उद्योगपति आज प्रदेश में निवेश के लिये रुचि दिखा रहे हैं। यह निवेश शीघ्र ही जब धरातल पर उतरेंगे तो जनपद के विकास की एक नई तस्वीर दिखाई देगी।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शारदा नगर क्षेत्र की 50 वर्ष पुरानी जल निकासी समस्या का समाधान किया, आज ड्रैनेज सिस्टम का काम तेजी से चल रहा है।

माँ शाकम्भरी देवी विश्वविद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा । यह सब सम्भव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण, जिनकी सरकार में किसी गुंडे माफिया की हिम्मत नही कि अपराध करने की सोच भी सके।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष  ने सभी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा और कहा कि अधिक से अधिक जनता के बीच जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में सभी को बताएं।

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, जिला प्रभारी डी के शर्मा, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुडडा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल , निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, लोकसभा संयोजक विजयेंद्र कश्यप, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग सहित सभी विधानसभा प्रभारी, संयोजक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय