Tuesday, April 29, 2025

सपा बसपा एवं कांग्रेस चाहे जो भी गठबंधन कर ले, जनता ने इन्हें नकार दिया है : भूपेंद्र चौधरी

कानपुर। सपा बसपा कांग्रेस चाहे जो भी गठबंधन कर ले जनता उनको सन 2014 से नकारती चली आ रही है, इस कारण हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच अपना सम्पर्क संवाद बनाए रखना है। यह बात कानपुर बुंदेलखंड कार्यालय में भाजपा वोटर चेतना अभियान के संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कही।

उन्होंने कहा कि हमारा एक -एक कार्यकर्ता दल के साथ- साथ राष्ट्र को समर्पित है और यही कारण है हम 24 घंटे सातों दिन जनता के बीच में रहते हैं। हम किसी भी श्रेणी के कार्यकर्ता हों हमको इस वोटर चेतना अभियान में घर- घर जाना है बूथों पर विशेष तिथियों में सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख,प्रदेश पदाधिकारी,क्षेत्र पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं को वोटर चेतना अभियान में लगना है। 26 नवम्बर को बूथों पर कैंप लगाकर बूथ समिति के संग मन की बात को सुनने के साथ वोटर लिस्ट ले कर बैठना है।

अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने वोटर चेतना अभियान का विषय रखते हुए कहा की यह वोटर चेतना अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। हम क़ानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 20787 बूथों पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा साथियों को मतदाता बनाने के लिए निकल रहे इस अभियान को और तेज़ करने की जरूरत है। इस लिए हमको कोई भी बूथ छोड़ना नहीं है 25-26 नवम्बर को विशेष रूप से पुनः घर घर निकलना है।

[irp cats=”24”]

भाजपा क़ानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नव नियुक्ति प्रभारी अनूप गुप्ता ने वोटर चेतना महा अभियान की सभी 17 जिलों के अध्यक्षों से बिंदुवर समीक्षा की। श्री गुप्ता ने कहा की 25-26 नवम्बर व 2-3 दिसम्बर को विशेष अभियान चला कर घर घर कुंडी खटखटा कर वोटर सूची के साथ सम्पर्क करना है,यह भी कहा की युवा मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा 28-29 नवम्बर व महिला मोर्चा 30 नवम्बर व 1 दिसम्बर को वोटर चेतना अभियान को प्रत्येक जिले में वोटर चेतना अभियान को चलाएंगे।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी क़ानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया । बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने एवं संचालन राम किशोर साहू ने किया ।

बैठक मे मुख्य रूप से मंचासीन केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप वर्मा राकेश सचान,प्रतिभा शुक्ला,मनोहर लाल पंथ,रामकेश निषाद,

सत्यदेव पचौरी,देवेंद्र सिंह भोले,सुब्रत पाठक,पुष्पेंद्र चंदेल,आर के पटेल,अनुराग शर्मा,राम शंकर कठेरिया,मुकेश राजपूत(सभी सांसद) कमलावती सिंह देवेश कोरी,संत विलास शिवहरे,सुनील तिवारी,जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह दीपू पाण्डेय,दिनेश कुशवाहा मनोज शुक्ला आनंद राजपाल पूनम द्विवेदी अनिता गुप्ता, सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष विधायक आदि सभी अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय