Sunday, April 27, 2025

मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे का कुत्ता हुआ लापता, पुलिस प्रशासन में मची खलबली

मेरठ। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का पालतू कुत्ता लापता  हो गया हैं। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस प्रशासन की टीम कमिश्नर के कुत्ते को ढूंढने में लगी हुई है। 18 घंटे बीतने के बावजूद कुत्ते का कोई भी सुराग नहीं लगा हैं।

कमिश्नर आवास से रविवार शाम 6 बजे साइब्रेयन हस्की ब्रीड का कमिश्नर का कुत्ता गायब हो गया। कमिश्नर आवास में तैनात पुलिस वालों ने कुछ देर तक तो कुत्ते का इंतजार किया और फिर आसपास में उसको ढूंढना शुरू किया।
काफी देर होने के बाद भी कुत्ते का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने कमिश्नर को इसकी जानकारी दी। कमिश्नर ने स्टाफ को फटकार लगाई तो पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई हैं।

पुलिस प्रशासन के साथ अब निगम की टीम भी कुत्ते की तलाश में लग गई है। हालांकि अभी कुत्ते के चोरी या गायब होने की लिखित में कोई शिकायत नहीं हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय