Friday, September 20, 2024

नोएडा में बारिश में नहाते समय युवती से हुई थी अश्लील हरकत,आरोपी के गिरफ्तारी के विरोध में किसान नेताओं ने थाने पर दिया धरना

नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-48 स्थित एक पार्क में बारिश के पानी में नहाते समय पेशे से आर्किटेक्ट युवती के साथ हुई अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक किसान यूनियन से जुड़ा हुआ है। युवक की गिरफ्तारी के बाद किसान यूनियन के और भाजपा के कई नेताओं ने थाने पर जाकर उसकी गिरफ्तारी का विरोध जताया। कुछ महिलाएं किसानों के साथ थाने में धरने पर बैठ गई

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-49 में शनिवार की रात को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सेक्टर-48 के पार्क में 3 दिन पूर्व बारिश में नहाने गई थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने इस बाबत एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने युवती की सहायता से अज्ञात व्यक्ति का स्केच बनवाया। स्केच और सर्विलांस विधि के आधार पर पुलिस ने इस घटना में शामिल चमन चौहान निवासी बरौला गांव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उन्होने बताया की युवती ने आरोपी की पहचान भी की है।
 

 

 

वहीं इस गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान, सुरेंद्र चौहान, मानसिंह चौहान, अशोक चौहान आदि के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग आज सुबह को थाने पहुंचे। उन्होंने अपर पुलिस उपायुक्त मनीष मिश्र और सहायक पुलिस आयुक्त शैव्या गोयल से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज करवाई। किसान नेताओं का कहना है कि चमन की गिरफ्तारी गलत हुई है। वह निर्दोष है। उसके सपोर्ट में कुछ सीसीटीवी फुटेज भी किसान नेताओं ने पुलिस को उपलब्ध कराई है। अपर पुलिस उपायुक्त मनीष मिश्र ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही किसान नेता थाने से गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय