Monday, May 19, 2025

देवबंद में ट्रेन में चढते समय युवक का पैर फिसला, ट्रैक पर गिरने से हुआ घायल, दोनों पैर कटे

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में चढते समय अचानक पैर फिसल जाने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे में ग्रामीण के दोनों पैर कट गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही पहुंची भीड़ अधिक होने के कारण टिंकू का पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रेन भी चल पड़ी। जिसके चलते फतेहपुर सापला देवड़ा गांव निवासी टिंकू (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि टिंकू दिल्ली जाने के लिए देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था।  सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली योगा एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची भीड़ अधिक होने के कारण टिंकू का पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रेन भी चल पड़ी। जिसके चलते टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जीआरपी पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि हादसे में टिंकू के दोनों पैर कट गए हैं। वहीं हादसे की जानकारी होने पर टिंकू के परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि टिंकू किसी काम से दिल्ली जा रहा था।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय