Saturday, May 18, 2024

काफिला निकलते समय साइकिल से जा रहा था बुजुर्ग, डिप्टी सीएम के लिए दिया धक्का, अखिलेश बोले- एक वोट हुआ कम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मऊ। मऊ में एक साइकिल सवार व्यक्ति के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के काफिले के दौरान यातायात विभाग के दरोगा ने एक साइकिल सवार को रोड से धक्का देकर हटा दिया। जिससे साइकिल सवार सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गया। उसकी साइकिल भी गिर गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो 27 अगस्त का बताया जा रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं वीडियो सामने आने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “उप मुख्यमंत्री जी के काफिले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है। वैसे भी घोसी में भाजपा को गिनती के वोट मिल रहे हैं, इस साइकिलवाले का एक वोट और कम हो गया। घोसी ने भाजपा की पराजय व महापतन को घोषित कर दिया है।”

वीडियो में साफ देखा जा सकता है, ट्रैफिक दरोगा रोड पर खड़ा है। सभी लोग डिप्टी सीएम के काफिले का इंतजार कर रहे होते हैं। रोड के साइड कुछ वाहन खड़े हैं। उन्हीं के बीच एक साइकिल सवार बुजुर्ग भी आ रहा होता है। तभी पीछे से काफिला आने की आवाज ट्रैफिक पुलिस को सुनाई देती है। इसके बाद यातायात विभाग के दरोगा बुजुर्ग को आवाज देकर रोकने लगते हैं। लेकिन बुजुर्ग ये बात नहीं समझ पाता है, वो आगे बढ़ता है।

तभी यातायात दरोगा उस बुजुर्ग के पास दौड़कर आता है। वो उसको रुकने के लिए बोलता है। उन दोनों में कुछ बहस होने लगती है। तभी काफिला पास आ जाता है। जिसके बाद यातायात विभाग के दरोगा उस बुजुर्ग को साइकिल सहित रोड के किनारे धक्का दे देता है। बुजुर्ग लड़खड़ाते हुए साइकिल सहित नीचे गिर जाता है। यातायात विभाग के दरोगा बुजुर्ग को रोकने के लिए वहीं खड़ा रहता है। काफिला जाने के बाद उसको वापस सड़क पर आने दिया जाता है।

बता दें, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या 27 अगस्त को मऊ की घोसी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। वो वहीं से वापस लौट रहे थे। उन्हीं के काफिले को निकालने के लिए बुजुर्ग को धक्का दिया गया। बुजुर्ग को धक्का देने वाले यातायात विभाग के दरोगा केदारनाथ भारती हैं। उनकी ड्यूटी उस समय ट्रैफिक व्यवस्था में लगी हुई थी।

इस मामले में यातायात इंचार्ज एस.एस. पांडे ने बताया, यह वीडियो 27 अगस्त का है। उस दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का कार्यक्रम सरायसादी में हुआ था। घोसी से कार्यक्रम स्थल की तरफ ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात विभाग के दरोगा केदारनाथ भारती की ड्यूटी लगी थी। काफिले को निकालने के लिए बुजुर्ग को धक्का दिया है। मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय