Wednesday, April 16, 2025

गाजियाबाद में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री को गोली मारी, गंभीर

गाजियाबाद। लोनी के कोतवाली क्षेत्र के सिरौली गांव में विवाद के बाद पड़ोसियों ने रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री पिंटू को गोली मार दी। आरोपियों ने एक के बाद एक कुल चार गोली मारी। गोली लगने से घायल हुए पिंटू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

मुजफ्फरनगर में चलती बस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

सिरौली गांव में पिंटू परिवार के साथ रहते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री हैं। उनके पिता सतवीर दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी हैं। सतवीर ने बताया कि पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले मोनू व उसके तीन साथियों ने बुधवार रात आठ बजे पिंटू को फोन कर घर के नजदीक मंदिर में बुलाया। पिंटू के आते ही मोनू ने पिस्टल निकालकर उसे चार गोली मार दी। एक गोली सीने, एक कमर और दो पीठ में लगी है।

 

मुजफ्फरनगर: फेरी से लौट रहे तीन लोगों पर हमला कर बदमाशों ने की लूटपाट, पुलिस ने कहा – मारपीट का मामला

 

गोली लगते ही पिंटू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मंदिर की ओर दौड़े तो चारों हमलावर दूसरे रास्ते से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

मुजफ्फरनगर के भी दो युवक अमेरिका से किये गए डिपोर्ट, सुनाई आपबीती, 104 भारतीयों को अमेरिका ने निकाला

 

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में घर से जेवरात व नकदी समेत भागने वाली युवती को प्रेमी ने दिया धोखा, मुकदमा दर्ज

पूरी रात सर्जरी कर चिकित्सकों ने उनके शरीर से गोलियां निकाल दी हैं। पिता सतवीर का कहना है कि अभी तक वह बेटे को देख नहीं पाए हैं। वह आईसीयू में भर्ती है और उसे होश नहीं आया है। सतवीर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम लगातार दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना के पीछे का राज पता चलेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय