Sunday, April 27, 2025

पत्नी व बच्चे को फेंका था नहर में, बच्चे की मौत, पति व दोस्त गिरफ्तार

नोएडा। एक महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट कर हत्या के इरादे से नहर में फेंकने वाले पति और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में महिला की जान बच गई थी, जबकी उसके बच्चे की मौत हो गई थी।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आज आशीष तिवारी पुत्र जगदीश तिवारी तथा उसके दोस्त को सौहेल अंसारी पुत्र लियाकत अंसारी गिरफ्तार कर लिया है।

 

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि महिला ने 5 सितंबर को अपने पति आशीष तिवारी, ससुर जगदीश तिवारी, चचिया ससुर तथा सुहेल के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस बच्चे के शव की तलाश कर रही है। ये लोग महिला को मकान दिखाने के बहाने कोट गांव के पास ले गए थे। वहीं पर घटना को अंजाम दिया।

 

उन्होंने बताया कि महिला तैरना जानती थी, इसलिए नहर में फेंकने के बाद वह तैर कर दूसरे किनारे चली गई, जबकि बच्चा डूब गया। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस द्वारा एनडीआरएफ टीम के साथ मिलकर कोट नहर से बच्चे के शव की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय