Monday, April 21, 2025

गाज़ियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर मन लुभाएगा आज से शुरू हो रहा विंटर कार्निवाल “झरोखा 2024”

गाजियाबाद। लोगों को अधिक से अधिक नमो ट्रेन की ओर आकर्षित करने के लिए आरआरटीएस आए दिन कोई ना कोई कार्यक्रम चला रहा है। ऐसे में अब आरआरटीएस ने  अपने स्टेशनों पर अब विंटर कार्निवाल ” झरोखा 2024” के आयोजन का निर्णय लिया है।

 

इस बार आरआरटीएस लोगों की ठंड को और मज़ेदार—यादगार बनाने के लिए गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर 27 जनवरी से 27 फरवरी 2024 तक विंटर कार्निवाल झरोखा 2024 का आयोजन होने जा रहा है। आरआरटीएस का मानना है कि यह विंटर कार्निवाल गाजियाबाद के लोगों के लिए खास होने वाला है। क्योंकि इसमें विभिन्न रंगारंग गतिविधियां लोगों का मन लुभाने के लिए आयोजित की जाएंगी।

 

इस विंटर कार्निवल में आने वाले मेहमानों के लिए आसान, सुविधाजनक एवं निशुल्क प्रवेश के साथ बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि यहां पहुँचते ही लोग अपने वाहनों को निश्चिंत होकर खड़ा कर सकें और इस संगीतमय कार्निवाल का लुत्फ उठा सकें।

 

प्रत्येक सप्ताह विंटर कार्निवल में संगीत और नृत्य के नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में मनोरंजन के माध्यम से सांस्कृतिक सभ्यता को भी दर्शाया जाएगा, जो लोगों को अभूतपूर्व मनोरंजक अनुभव प्रदान करेगा।
यहां ख़रीदारी का भी बेहतर अनुभव मिलेगा, जिसके लिए अलग-अलग तरह से स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें हस्तशिल्प, हैंडलूम, कॉस्मेटिक्स, खिलौने, और अन्य विविध उत्पाद शामिल होंगे।

 

 

इसके साथ ही यहां खाने-पीने के शौकीन लोगों का भी बेहद ख्याल रखा गया है, जिसके तहत यहां देश के अलग-अलग भागों के विभिन्न लज़ीज़ व्यंजनों के फूड स्टॉल भी होंगे।

 

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में रेलवे स्टेशन पर तस्वीर को लेकर बवाल, बहादुर शाह ज़फर को समझ बैठे औरंगज़ेब, मुकदमा हुआ दर्ज

यहां हर उम्र के आगंतुकों चाहे वह बुजुर्ग हों, बच्चे हों या फिर व्यस्क हों। सभी के लिए कुछ ना कुछ मनोरंजन और ख़रीदारी के विकल्प का प्रबंध किया जा रहा है। खास तौर पर यहां बच्चों के लिए किड्स प्ले ज़ोन बनाया गया है, जिसमें बच्चों को एक्टिव रखने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

विंटर कार्निवाल गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर 27 जनवरी से 27 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन दोपहर 12:30 से रात 9:30 बजे तक चलेगा।

 

इस विंटर कार्निवाल का लुत्फ उठाने के साथ ही लोग गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन से देश की पहली नमो भारत ट्रेन में जॉय राइड भी ले सकते हैं, जो लोगों के इस अनुभव को और बेहतर व यादगार बना देगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय