Sunday, May 19, 2024

अनमोल वचन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवनकाल की बहुत महत्वपूर्ण अवधि होती है। यही वह अवधि है, जिसमें व्यक्ति का बहुत सीमा तक भविष्य का निर्धारण हो जाता है, जो व्यक्ति विद्यार्थी जीवन में अपने समय का सदुपयोग कर स्वयं को सार्थक दिशा दे पाता है, उसका भविष्य उज्जवल हो जाता है।

इसके विपरीत जो विद्यार्थी जीवन में समय को बर्बाद करता है, उसे भविष्य में अनेक कठिनाईयों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वह समय के महत्व और मूल्य को समझे। कदाचित समय ही भगवान है इसीलिए इसे काल कहा गया है (और भगवान का एक नाम महाकाल है) समय पर अपना काम नहीं करने वाले लोग वे काम भी नहीं कर पाते, जिन कामों को करने की क्षमता उनमें विद्यमान है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

समय के गर्भ में ही सब कुछ समाहित होता है। समय जितना मूल्यवान तत्व है, लोग प्राय: उसका उतना महत्व समझते ही नहीं, परन्तु जो समय के महत्व को समझ जाते हैं वे इतिहास पर अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं, सृष्टि समय से ही चलती है। यदि आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं, जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो एक बात गांठ बांध लीजिए कि यह समय के सदुपयोग से ही सम्भव हो सकता है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय