Saturday, April 26, 2025

अनमोल वचन

यदि दैव रक्षक हैं तो अरक्षित भी रक्षित रहता है। दैव के मारने पर सुरक्षित भी नष्ट हो जाता है। जिसे ईश्वर बचाता है वह वन में छोड़ा हुआ भी जीता जागता रहता है। यदि ईश्वर बचाने वाला नहीं है तो लाख यत्न करने पर भी घर के भीतर स्वयं को सुरक्षित मानता भी जीवन से हाथ धो बैठता है।

 

 

[irp cats=”24”]

भूखे लोग थोड़ी सी भी लक्ष्मी पाकर आनन्द मग्न हो जाते हैं और थोड़ी सी ही विपत्ति में ही निराशा और दुखी हो जाते हैं, परन्तु विवेकी पुरूष के लिए विपत्ति और हर्ष समान होते हैं। विवेकी को यह ज्ञान है कि सुख के अनन्तर दुख और दुख के अनन्तर सुख उसी प्रकार आया करता है, जिस प्रकार दिन के पश्चात रात्रि और रात्रि के पश्चात दिन।

 

 

 

 

दुखों से घबराओ मत, सुखों में ईश्वर को भूलों मत, सदैव राग द्वेष, भय, क्रोध से रहित बनो। स्थितप्रज्ञ के यही लक्षण है। सुख-दुख, हानि-लाभ, जय पराजय को जो एक समान समझकर जीवन संग्राम में उतरता है, वही सफल इंसान है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय