Tuesday, April 15, 2025

नोएडा शहर में रखने से इनकार करने पर महिला ने भाइयों संग पति की कर दी धुनाई, मुकदमा दर्ज

नोएडा। गांव की आवोहवा एक महिला को पसंद नहीं आयी तो, उसने नोएडा शहर में रहने की फरमाईश पति से कर दी। पति ने महिला को शहर में रखने से इंकार कर दिया। इस पर वह क्रोधित होकर अपने भाईयों को मायके से बुलाकर पति की जमकर धुनाई करा दी।

 

इस मामले में पीड़ित ने थाना जेवर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में उसने कहा है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के चार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर उसे घायल कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कौशल किशोर पुत्र मदनलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह थाना क्षेत्र के ग्राम समसम नगर का निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार जनपद अलीगढ़ की रहने वाली रीमा से वर्ष 2020 में उसकी शादी हुई थी। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी गांव में अब नहीं रहना चाहती है। वह शहर में जाकर रहना चाहती है। इस बात को लेकर शादी के समय से ही उसके घर में विवाद हो रहा है।

 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी शहर में रहने को लेकर आये दिन घर में झगड़ा करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार वह शहर में अभी महिला को नहीं रख सकता। उसकी आमदनी अभी कम है। कौशल किशोर का कहना है कि शहर में रखने से इंकार करने पर पत्नी ने अपने भाईयों को मायके से बुला लिया। मायके से आये उसके भाई अजीत, रुपेश, अभिषेक आदि ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में बी-टेक के छात्र से दिखाई थी फर्जी मुठभेड़, थाना प्रभारी समेत 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज

 

 

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अजीत, रूपेश, अभिषेक तथा पीड़ित की पत्नी रीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय