Monday, April 28, 2025

मेरठ में महिला कांस्टेबल की दबंगई, पड़ोसन को जमीन पर गिराकर पीटा, बाल खींचने का आरोप

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की संत विहार कॉलोनी में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली महिला कांस्टेबल पर मारपीट और बाल खींचने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की संत विहार कॉलोनी में कांस्टेबल अपने परिवार के साथ रहती है। महिला कांस्टेबल का पति अलीगढ़ में दरोगा के पद पर तैनात है। पड़ोसी महिला का आरोप है कि महिला कांस्टेबल व उसकी बहन ने दबंगई दिखाते हुए भरी सड़क पर उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं बाल पकड़कर सड़क पर भी खींचा।

वहीं, पीड़ित महिला ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि महिला कांस्टेबल व उसका पति तहरीर वापस लेने का दबाव दे रहे हैं। तहरीर वापस नहीं लेने पर अंजाम भगतने की धमकी तक दे डाली। थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय