Sunday, April 28, 2024

नोएडा में महिला की मौत, हजारों श्रमिकों ने राजलक्ष्मी कंपनी में किया हंगामा, तोड़फोड़

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र के साइड-5 स्थित राजलक्ष्मी कंपनी में काम करने वाली एक महिला की बीती रात को उसके घर पर हृदयघात के चलते मौत हो गई। महिला के परिजन उसके शव को आज सुबह लेकर उसके गृह जनपद मऊ चले गए। इसी बीच सुबह को महिला के साथी श्रमिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी में हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर तोड़फोड़ कर कई लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में कुछ लोग के चोट आने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि कंपनी में करीब 3 हजार से ज्यादा श्रमिक एक साथ एकत्र होकर आज सुबह को हंगामा करने लगे। इसकी वजह से कुछ महिलाएं को सांस लेने में परेशानी हुई, तथा वे मूर्छित हो गई। उन्हें एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। उनकी हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ की रहने वाली राजमती उक्त फैक्ट्री में काम करती थी।

बीती रात को घर पर उसकी हृदय घात के चलते मौत हो गई। उनके परिजन उनके शव को लेकर अपने गृह जनपद चले गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतका के साथी मजदूर मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी में आज सुबह को हंगामा कर रहे थे। कुछ लोगों ने कंपनी में तोड़फोड़ भी की है। इससे कुछ समय के कंपनी में अफरातफरी का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि सभी को समझा बुझाकर मामले को शांत करवा दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय