Sunday, February 23, 2025

नोएडा में थम मॉल का स्लाइडिंग गेट गिरने से महिला घायल,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा। सेक्टर-137 स्थित साइबर थम मॉल में खिसकने वाला दरवाजा पैर पर गिरने से एक महिला व बच्चा घायल हो गए। शुक्रवार रात हुए हादसे में घायल महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पहले वीडियो में एक तरफ टूटा हुआ गेट जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और आसपास लोग जमा हैं।

 

एक अन्य वीडियो में घायल महिला जमीन पर लेटी हुई है और मदद की गुहार लगा रही है। उसके पैर में चोट लगी है। गुलशन इकवाना सोसाइटी निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ बीते शुक्रवार को मॉल गए थे। वापस आते समय मॉल का खिसकने वाला दरवाजा परिवार की एक महिला के ऊपर गिर गया। आरोप है कि मनीष ने जब वहां मौजूद गार्डों से मदद करने और प्रबंधन को बुलाने को कहा तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। मनीष ने इस मामले में प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

मामले को लेकर सेक्टर-142 थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को हादसे की जानकारी देने के लिए बुलाया गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इस मामले को लेकर प्रबंधन से पूछताछ होगी। हादसे के वायरल वीडियो को कई लोगों ने साझा भी किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय