Sunday, February 23, 2025

नोएडा के जीआईपी मॉल के तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, मौत

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के जीआईपी मॉल में घूमने आई एक महिला ने माल के तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजने वाला आरोपित कर्नाटक में गिरफ्तार 

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल में आकांक्षा सुद पुत्री आरके सूद खरीदारी करने के लिए आई थी। उसने अज्ञात कारणों के चलते मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। वह सीढ़ियों से गिरते हुए नीचे तक आई। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मीशो पर गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट्स की बिक्री पर विवाद

 

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका की  वर्ष 2017 में  शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका उसके पति से विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। महिला ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने घर से निकलते समय ही आत्महत्या करने का पूरा मन बना लिया था।

गाजियाबाद में जिला कोर्ट में जिला जज के साथ बदतमीजी, पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, मामला तूल पकड़ा

 

नोएडा के जीआईपी मॉल में आकर उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय