Saturday, May 11, 2024

मेरठ में दिनदहाड़े तमंचे के बल पर महिला का अपहरण, स्कॉर्पियों में आए थे 4-5 बदमाश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में बुधवार को दिनदहाड़े महिला का अपहरण कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पिता के साथ तारीख पर जा रही थी। तभी 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोक ली। इसके बाद तमंचे के बल पर महिला को लेकर जाने लगे। पिता ने विरोध किया, तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी महिला को स्कॉर्पियो में बैठाकर लेकर भाग गए। मामले की जानकारी पर भाजपा नेता मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला हस्तिनापुर के बामनौली गांव का है।जहां ​​​​​​​शरणवीर कौर अपने पिता सतनाम सिंह और मां बलविंदर कौर के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से कोर्ट में तारीख पर जा रही थी। सतनाम ने बताया, ”चेतावाला गांव से पहले तेज रफ्तार में एक स्कॉर्पियो आई। स्कॉर्पियो सवार लोगों ने हमारी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उससे 4-5 नकाबपोश बदमाश उतरे। उन्होंने बेटी शरणवीर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उन्होंने मेरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। साथ ही बेटी से मारपीट की और उसे अपने साथ ले गए।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सतनाम सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद पर दहेज का मुकदमा चल रहा है। बेटी शरणवीर कौर उसके साथ रहना नहीं चाहती है। वह हम लोगों को डराने, धमकाने के लिए यह सब कर रहा है। उसने ही मेरी बेटी को अगवा किया है।

बताया जा रहा है कि शरणवीर की 10 साल पहले हस्तिनापुर के हादीपुर के रहने वाले युवक से लव मैरिज हुई थी। परिजनों के खिलाफ जाकर दोनों ने यह शादी की थी। इसके बाद सब कुछ ठीक था। लेकिन, पिछले कुछ साल से दोनों में अनबन रहने लगी थी। इसके चलते पति-पत्नी में विवाद रहता था। अक्सर झगड़ा और मारपीट भी होती थी। इसके बाद से शरणवीर ​​​​​​​अपने मायके में रहती है।

दोनों अलग-अलग जाति के हैं। उसके दो बच्चे भी हैं, जो विवाद के बाद से अपने पिता के साथ रहते हैं। ​​​​​​​शरणवीर ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है। इसकी सुनवाई चल रही है। इसी की सुनवाई के लिए बुधवार को वह अपने माता-पिता के साथ कोर्ट जा रही थी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि ​​​​​​​शरणवीर ​​​​​​​का किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर चल रहा है।

तलाक दिए बिना पति ने कर ली दूसरी शादीपिता सतनाम सिंह ने बताया कि दामाद सुरेंद्र का दूसरी औरत से अफेयर है। सुरेंद्र ने उस महिला से शादी भी कर ली है। जो उसी के घर में रहती है। उससे एक बच्चा भी है। सुरेंद्र बेटी को मारने पीटने लगा। उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद बेटी हमारे पास आकर यहां मायके में रहने लगी। दोनों का तलाक का मुकदमा चल रहा है। आज उसी मुकदमे में तारीख थी जिस पर फैसला आना था।

दोनों बीवियों के साथ रहना चाहता है युवक

पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपने धोखेबाज पति के साथ नहीं रहना चाहती। वो उससे तलाक चाहती है। लेकिन सुरेंद्र उसे तलाक नहीं दे रहा। वो दोनों बीबीयों को साथ रखना चाहता है। इसलिए आज उसने कोर्ट में जाने से पहले ही अपनी पत्नी को अगवा करवा लिया। ताकि कोर्ट में सुनवाई न हो सके।

पिता ने बताया कि उन्होंने भी बेटी का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया है। हम लोग तलाक के इंतजार में हैं। जैसे ही यहां तलाक होगा वो अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह करने वाले हैं।

अगवा करने वालों में पति भी था

सतनाम ने बताया कि अगवा करने वाले लोगों के साथ उनका दामाद सुरेंद्र भी था। जो गाड़ी में बैठा रहा उसके गुंडों ने आकर बेटी को अगवा कर ले गए हैं। सतनाम ने पुलिस को बताया कि वो लोग गाड़ी की चाबी, मोबाइल, पत्नी का पर्स और उसमें रखे लगभग 18 हजार रुपए भी लूट ले गए हैं।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय