Saturday, May 18, 2024

मेरठ में बीच सड़क पर महिला की हत्या, परिजनों ने विकलांग पति पर लगाया आरोप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में देर रात एक महिला की बीच सड़क पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने महिला के विकलांग पीड़ित पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
कंकरखेड़ा में कैंट स्टेशन के पास बीच सड़क पर महिला की धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। लोगों ने खून में लथपथ महिला को देखा तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों का आरोप है कि हत्या करने में पति शामिल है। पति के विकलांग होने के कारण हत्या में दूसरे लोगों के शामिल होने की आशंका लग रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। वहीं एक टीम मुरादनगर पति की घेराबंदी के लिए रवाना हो गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव निवासी करण ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 12 साल पहले मुरादनगर में बिजेंद्र के साथ हुई थी। शनिवार को उसकी बहन ट्रेन से अपने मायके आ रही थी। शनिवार रात वह ट्रेन से कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरी। प्रियंका ने अपने भाई करण को फोन कर स्टेशन पर उतरने की बात कही। जिस पर करण ने अपनी बहन को शिव चौक तक आने के लिए कहा।

कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद महिला स्टेशन वाली रोड से शिव चौक की तरफ जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए हमलावरों ने महिला को रोक लिया। इसी दौरान महिला की धारदार हथियारों से सिर और गले पर हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजनों ने विकलांग पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पति पर हत्या के आरोप लगाए है। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद रहता था। मायके पक्ष का आरोप है कि शनिवार को भी विवाद होने के कारण वह मायके आ रही थी। जिसके चलते हत्या कर दी गई। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। एक टीम मुरादनगर पति की घेराबंदी के लिए भेज दी है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय