Friday, April 25, 2025

कर्नाटक में महिला ने किया अफेयर का विरोध, पति ने ली पत्नी की जान

चिक्कमगलुरु, (कर्नाटक)। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खाने में साइनाइड मिला दिया, जिसे खाकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी का किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान दर्शन के रूप में हुई है। दर्शन की पत्नी श्वेता जिले के गोनीबीडु पुलिस थाना क्षेत्र के गांव देववृंदा में अपने आवास पर मृत पाई गई। महिला के माता-पिता को तब संदेह हुआ जब उन्होंने उनके आने से पहले अंतिम संस्कार करने की कोशिश की।

दर्शन ने इसे आत्महत्या के मामले के रूप में पेश करने का प्रयास किया था। उसने दावा किया था कि उसकी पत्नी ने सिरिंज से खुद को जहर का इंजेक्शन लगा लिया और खुद की जान ले ली। बाद में उसने दावा किया कि श्वेता को दिल का दौरा पड़ा था।

[irp cats=”24”]

मृतका के माता-पिता को संदेह था कि आरोपी (पति) ने श्वेता की हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि यह दिल का दौरा पड़ने का मामला नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, श्वेता और आरोपी कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे और तीन साल पहले उन्होंने शादी की थी। हालांकि, दर्शन का हाल ही में अपने कार्यस्थल पर एक अफेयर शुरू हो गया था।

अफेयर के बारे में पता चलने के बाद श्वेता ने पति की प्रेमिका को फोन किया था और उसे अपने पति के साथ अफेयर जारी न रखने की चेतावनी दी थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने उसे खत्म करने की योजना बनाई थी। उसने रागी बॉल में साइनाइड मिलाकर उसे दे दिया था। इसे खाने के बाद श्वेता की मौत हो गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय